फोटो: Business Khabar
बिना जिम जाए बनाई फिटनेस, गिनीज बुक में नाम हुआ शामिल
भारत के 19 वर्षीय अमृतबीर सिंह ने जिम गए बिना ही सबसे ज्यादा नकल पुशअप्स और सबसे अधिक सुपरमैन पुशअप्स करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को बनान से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। बता दें कि अमृतबीर देसी जुगाड़ कर एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए वो जिम नहीं जाते है। वो सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके भी युवाओं को… read-more
Tags: Guinness Book Of World Record, World Record, pushups, Gym
Courtesy: NDTV News
फोटो: Muscle & Fitness
ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 3182 पुश अप्स
ऑस्ट्रेलिया के एथलीट डेनियल स्कैली ने एक घंटे में 3182 पुश अप्स लगाए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा की गई है। डेनियल स्कैली ने एथलीड जाराड यंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 128 अधिक पुश अप्स लगाए हैं। ये पहली बार नहीं है जब डेनियल ने कोई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले डेनियल ने सबसे लंबे समय तक एब्डोमिनल प्लैंक करने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।
Tags: Guinness Book Of World Record, Guinness World Records, World Record
Courtesy: ABP Live
फोटो: India.com
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन, 112 वर्ष 211 दिन में ली अंतिम सांस
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जानकारी दी कि दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति स्पैनियार्ड सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया का निधन 112 वर्ष और 341 दिन की उम्र में हुआ है। संगठन के अनुसार 112 वर्ष और 211 दिन की उम्र में वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बने थे। अगले महीने की फरवरी 11 को उनका जन्मदिन था, जब वो 113 वर्ष के हो जाते। उनका जन्म 11 फरवरी 1909 को लियोन स्थित पोंटे कास्त्रो में हुआ था।… read-more
Tags: Guinness World Records, Guinness Book Of World Record, Oldest Man Alive
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Sentinel Assam
डबल डेकर बस को खींचकर भारतीय महिला ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड
भारत की आशा रानी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने इटली के मिलान में लो शो डी रिकॉर्ड नाम के शो अपने सिर के बालों से 12, 216 किलो की लंदन डबल डेकर बस को खींचा। ये कारनामा करने के बाद आशा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है, जिसका वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया है। इस उपलब्धि के बाद… read-more
Tags: World Record, Guinness Book Of World Record, Powerlifting
Courtesy: Hindi News 18
फोटो: Bohica Pepper Hut
मिर्ची खाने वाले का गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम
दुनिया की सबसे तीखी मिर्च "कैरोलीना रीपर" अन्य मिर्चियों की अपेक्षा 440 गुणा अधिक तीखी होती है। वर्ष 2012 में दक्षिणी कैरोलीना की विनथ्रॉप यूनिवर्सिटी ने मिर्च के तीखेपन की जांच की थी, जिसमे इस मिर्च में 15,69,300 स्कोवील हीट यूनिट पाई गई। वहीं एक आम मिर्च में 5000 हीट यूनिट होती है। अगर कोई व्यक्ति इस कैरोलीना रीपर मिर्च के चार टुकड़ों का सेवन कर लेता है तो उसका नाम भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जायेगा।
Tags: chile, Guinness World Records, Guinness Book Of World Record
Courtesy: Zee News
फोटो: Youtube
दिल्ली के डॉ. हरीश रावत ने 36 घंटे हंसकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दिल्ली के डॉक्टर हरीश रावत ने लगातार 36 घंटे तीन मिनट हंसकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। डॉ. हरीश लाफ्टर योगा से लोगों को हंसाते हैं और तनावमुक्त करते हैं। डॉक्टर हरीश रावत का कहना है कि, लाफ्टर योगा के ज़रिए हम पूरी दुनिया को खुश और सेहतमंद रख सकते हैं। डॉक्टर हरीश से पहले ये रिकॉर्ड इटली के दो भाइयों के नाम था। उन्होंने लगातार 24 घंटे 13 मिनट हंसने का रिकॉर्ड बनाया था।
Tags: Delhi, Guinness Book Of World Record, doctor harish rawat, laughter exercise
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Shiksha News
JNU के कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम हैं 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम करने वाले विनोद कुमार चौधरी के नाम 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इनमें नाक से तेज टाइप करने, आंखों पर पट्टी बांधकर टाइप करने और माउथ स्टिक से टाइप करने के रिकॉर्ड शामिल हैं। चौधरी ने बताया कि उन्होंने साल 2014 में पहला रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद वह लगातार नए रिकॉर्ड बनाते गए। अपने अनोखे टैलेंट के चलते विनोद कुमार चौधरी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Tags: JNU, vinod kumar chaudhary, Guinness Book Of World Record, World Record
Courtesy: Ndtv
फोटो: The Verge
पिछले 120 सालों से लगातार जल रहा है यह सेंटीनियल बल्ब
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल यह सेंटीनियल बल्ब पिछले 120 सालों से लगातार जल रहा है। अमेरिका के लिवरमोर शहर के फायरब्रिगेड विभाग में लगे इस बल्ब को साल 1901 में पहली बार जलाया गया था। तब से लेकर आज तक बस 2 बार साल 1937 और 1976 में इसे कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा था। साल 2013 में जब यह अचानक बंद हुआ तो पता चला कि बल्ब नही बल्कि तार खराब हुआ है।
Tags: United States Of America, electric bulb, Guinness Book Of World Record, weird animal
Courtesy: News18
फोटो: Country Living Magazine
दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश हुआ चोरी
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश डेरियस इंग्लैंड के वोस्टरशायर में अपने घर से चोरी हो गया है। 129 सेंटीमीटर के इस खरगोश को 2010 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था। खरगोश की मालकिन एनेट एडवर्ड्स ने खरगोश को वापिस लाने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मामले की जाँच की जा रही है और पुलिस द्वारा फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।
Tags: Guinness Book Of World Record, world's biggest rabbit, PET, rabbit stolen
Courtesy: Ndtv
फोटोः Twitter(ANI)
गुजरात के अरहम बने दुनिया में सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर
भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद वासी छह साल के अरहम ओम तलसानिया दुनिया के सबसे छोटे प्रोग्रामर बन चुके है। अरहम ने पियर्सन वियूई परीक्षण केंद्र से माइक्रोसॉफ्ट सर्टीफिकेशकन परीक्षा पास कर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है। अरहम ने बताया कि उनके पिता जो कि खुद एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है , उन्होंने अरहम को दो वर्ष की आयु से ही प्रोग्रामिंग सिखाना शुरू कर दिया… read-more
Tags: Computer Programmer, programming language, Arham Om Talsania, Guinness Book Of World Record
Courtesy: AMARUJALA NEWS