पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम की जमकर तारीफ की और लिखा कि, ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी।