पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए बुध राम
आम आदमी पार्टी ने बुध राम को पार्टी की पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने पंजाब के लिए चार राज्य उपाध्यक्ष, एक राज्य महासचिव और राज्य युवा विंग अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। जारी हुए पत्र के मुताबिक जगरूप सिंह सेखवां को राज्य महासचीव, जसवीर सिंह राजा गिल, अमनशेर सिंह (शैरी कलसी), जगदीप सिंह काका बरार, तरूणप्रीत सिंह सौंध को उपाध्यक्ष और दविंदरजीत सिंह लाडी धौंस को यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।