प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में शामिल नहीं होने पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव का तबादला
चक्रवाती तूफान यास को लेकर हुई प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को रिलीव करने का आदेश दिया है। अलपन बंदोपाध्याय को अब मई 31 सुबह दस बजे तक दिल्ली में रिपोर्ट करना है, जहां उन्हें कोई अन्य पद दिया जा सकता है।