प्रज्ञा ठाकुर के 'गौमूत्र' वाले बयान पर शुरु हुआ घमासान
गौमूत्र पीने से कोविड-19 ना होने के भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दावे पर सियासत जारी है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने मई 19 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र लिखकर वैज्ञानिक तौर पर उपचार होने का सवाल पूछा। शर्मा ने बताया कि, ‘‘निश्चित ही गौमाता को हम मां मानते हैं लेकिन गौमूत्र उपचार के दावे से देश की गरीब जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।"