पुडुचेरी: सरकार गिरने के बाद भाजपा पर बरसे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
पुडुचेरी में हुए राज्य सरकार के फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई है जिसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी पर पुडुचेरी सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा- "पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुडुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर सत्ता हथियाने का यह नया तरीका है। इन्होंने यही प्रयास राजस्थान में भी किया था।" वहीं, इस बयान के बाद राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी गहलोत पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है।