फाइज़र और मॉडर्ना के आर्डर पहले से हुए बुक, भारत को करना होगा इंतजार
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर होने पर दो बड़ी फार्मा कंपनियों ने राज्यों को टीका देने से इनकार कर दिया है। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि फाइजर हो या मॉडर्ना, हम केंद्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। यह तो उनके सरप्लस पर निर्भर करेगा कि वो कब टीका दे सकते हैं। फाइजर और मॉडर्ना दोनों के पास पहले ही ज्यादा ऑर्डर हैं।