फिलीपींस में टाइफून वामको में मरने वालो की संख्या हुई 60 से ऊपर
फिलीपींस में टाइफून वामको तूफ़ान से कई लोगों की मृत्यु हो गई है। इस तूफ़ान में अभी तक कुल 67 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। नवंबर 15 को देश की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कहा है कि, '' मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।'' वहीं नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल (NDRRMC) ने कहा है कि, ''देश में आए चक्रवाती तूफानों के चलते 12 लोग लापता हैं। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।''