फ्री WiFi से पोर्न देखने पर रेलवे ने लगाई रोक
रेलवे के अनुसार स्टेशनों पर उपलब्ध फ्री WiFi से पोर्न डाऊनलोड करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। वहीं डीजी ने महिलाओं के डिब्बो पर कड़ी नजर रखने को कहा है ताकि असामाजिक तत्वों से महिलाओं की सुरक्षा की जा सके। रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने जर्जर इमारतों को तुरंत ध्वस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।