राष्ट्रपति चुनाव 2022: आज नामांकन दाखिल करेंगी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा नामित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी आज नामांकन के लिए उनके नाम का प्रस्ताव करेंगे, जिसका समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। मुर्मू पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगी। द्रौपदी मुर्मू ने जून 23 को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।