राष्ट्रपति चुनाव: आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किया एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जून 23 को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया। मुर्मू जीतने पर यह पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। राज्य सरकार के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएम जगन का मानना है कि यह एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधित्व पर हमेशा जोर देने के अनुरूप है। सूत्रों के मुताबिक आज द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शामिल हो सकते हैं।