राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दो दिवसीय गज उत्सव-2023 का उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज असम में काजीरंगा नेशनल पार्क हाई स्कूल के खेल के मैदान में दो दिवसीय 'गज उत्सव-2023' का उद्घाटन किया। इस बीच, राष्ट्रपति मुर्मू ने कोहोरा में असमिया कलाकारों द्वारा भोरताल, झुमुर और बिहू नृत्य रूपों सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी देखा। अधिकारियों के मुताबिक, इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्यपाल मौजूद थे। राष्ट्रपति दोपहर में गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी जहां वह 'माउंट कंचनजंगा अभियान-2023' को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।