राष्ट्रपति मुर्मू ने राजघाट पर किया 12 फुट की महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी की 12 फुट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि गांधी के आदर्शों और मूल्यों ने पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “आज, मुझे ध्यान मुद्रा में बैठे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण और विभिन्न मुद्राओं में उनकी मूर्तियों से युक्त गांधी वाटिका के उद्घाटन समारोह में भाग लेते हुए बहुत खुशी हो रही है।”