रियान पराग ने धोनी की नकल कर जीता फैंस का दिल
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा वर्ल्ड कप में लगाए छक्के की नकल कर एक वीडियो शेयर किया है। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने जुलाई 7 यानि धोनी के जन्मदिन वाले दिन इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्टन कूल को शानदार तरीके से बधाई दी। इस वीडियो के जरिए उन्होंने ने तमाम लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया। लोग उनके इस वीडियो पर अच्छी-अच्छी प्रतिक्रियाएँ भी दे रहे हैं।