रूस और यूक्रेन के युद्ध में भारत कर सकता है मध्यस्ता: सर्गेई लावरोव
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत दौरे के दौरान बयान दिया है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद में भारत मध्यस्थता कर सकता है। लावरोव ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता असफल रही है। ऐसे में मॉस्को और कीव के बीच भारत मध्यस्थता कर सकता है क्योंकि भारत एक महत्वपूर्ण देश है। बता दें कि दोनों देशों के विवाद में भारत ने अबतक कोई टिप्पणी या मध्यस्थता की पेशकश नहीं की है।