रूस ने यूक्रेन के सेवेरोडोनेत्स्क शहर पर किया कब्जा
रूस की सेना ने अब सेवेरोडोनेत्स्क शहर जो लुहांस्क क्षेत्र का प्रशासनिक केंद्र है को अपने कब्जे में ले लिया है। सेवेरोडोनेत्स्क शहर में रूस की सेना में बमबारी की थी जिसके बाद इंडस्ट्रियल शहर तबाह हुए थे और कई लोग मारे गए थे। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूसी सेना के कब्जे में अब सेवेरोडोनेत्स्क शहर है, जिसकी पुष्टि शहर के मेयर ने की है। शहर में कुछ हजार लोग ही बचे है।