फोटो: Punjab Kesari
रूस की मांग, दिरहम में भारत करे तेल निर्यात का भुगतान
रूस ने भारत से मांग की है कि तेल निर्यात का भुगतान अब दिरहम में किया जाए। अबतक भारत डॉलर में इसका भुगतान करता आया है। मगर रूस ने अब यूएई की करंसी दिरहम में इसका भुगतान करने की मांग की है। दरअसल रूस पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण डॉलर में भुगतान नहीं करना चाहता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में रूस पर यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद कई प्रतिबंध लगाए है।
Tags: Russia, America, India, Ukraine Russia Crisis
Courtesy: news 18
फोटो: Al Jazeera
रूस ने यूक्रेन के सेवेरोडोनेत्स्क शहर पर किया कब्जा
रूस की सेना ने अब सेवेरोडोनेत्स्क शहर जो लुहांस्क क्षेत्र का प्रशासनिक केंद्र है को अपने कब्जे में ले लिया है। सेवेरोडोनेत्स्क शहर में रूस की सेना में बमबारी की थी जिसके बाद इंडस्ट्रियल शहर तबाह हुए थे और कई लोग मारे गए थे। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूसी सेना के कब्जे में अब सेवेरोडोनेत्स्क शहर है, जिसकी पुष्टि शहर के मेयर ने की है। शहर में कुछ हजार लोग ही बचे है।
Tags: Ukraine, Russia, Russian Army, Ukraine Russia Crisis
Courtesy: AajTak News
फोटो: The Guardian
रूस और यूक्रेन के बीच हुई जंग के कारण कई देशों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची महंगाई
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नीदरलैंड जैसे देशों में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर हो गई है। बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया के सामने युद्ध के कारण नई चुनौतियां उभर आई है। युद्ध के कारण कई बड़ी अर्थव्यवस्थआओं में महंगाई दर काफी बढ़ गई है। बता दें कि ब्रिटेन में महंगाई चार दशकों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
Tags: America, Russia, Ukraine Russia Crisis, Ukraine
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Republic world
युक्रेन के मारियूपोल पर रूस ने किया कब्जा, लवीव में भी की भरी बमबारी
रूस-यूक्रेन के युद्ध को शुरू हुए करीब 80 दिन हो गए हैं। आखिरकार रूस ने मई 17 को यूक्रेन के मारियूपोल में कब्जा कर लिया है। रूस ने दावा किया है कि कब्जास्थल पर यूक्रेन के 250 से ज्यादा सैनिकों ने आत्म समर्पण कर दिया है। उन्हें रूस के कब्जे वाले शहरों में भेज दिया गया है। वहीं, यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने यूनिट कमांडर को सनिकों के जीवन की रक्षा करने के आदेश दिए हैं।
Tags: Ukraine Russia Crisis, defeat, War
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: The New Indian Express
नाटो चीफ ने किया दावा, रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के चीफ जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने बर्लिन में एक बैठक के दौरान संबोधन में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा - "यूक्रेनियन बड़ी बहादुरी से यूक्रेन की रक्षा कर रहे है और यूक्रेन रूस के खिलाफ इस युद्ध को जीत सकता है। हमें युक्रेन को अपना समर्थन देना जारी रखना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा की यूक्रेन को आत्मरक्षा के लिए जबतक हमारी जरूरत है तब तक हमें मदद करनी चाहिए।
Tags: Ukraine Russia Crisis, NATO, Russia
Courtesy: Aajtak
फोटो: Al Jazeera
यूक्रेन में रूसी सैनिक पर चलेगा युद्ध अपराध का मामला
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के मध्य यूक्रेन में रूसी सैनिक पर युद्ध अपराध के तहत मुकदमा चलाने का फैसला किया है। ये पहला मौका है जब कीव में 21 वर्षीय रूसी सैनिक वादिम शिशिमारिन पर युद्ध अपराधी के तौर पर मामले चलेगा। सैनिक पर आरोप है कि उसने 62 वर्षीय निहत्थे आदमी पर गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कीव की अदालत सैनिक को आजावीन कारावास की सजा सुना सकती है।
Tags: Russia, Ukraine, Ukraine Russia Crisis
Courtesy: Zee News
फोटो: The Economic Times
यूएनएससी में यूक्रेन "नरसंहार" को भारत ने कहा निंदनीय, निष्पक्ष जांच का किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूक्रेन के बूचा शहर में आम नागरिकों के साथ हुए नरसंहार की घटना पर भारत ने निंदा करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच किए जाने का समर्थन किया है। ये पहला मौका है जब रूस का नाम लिए बिना भारत ने परिषद में रूस के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। भारत के राजदूत टीएम तिरुमूर्ति ने कहा कि बूचा की घटना परेशान करने वाली है। हम इसकी निंदा कर निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच किए जाने का समर्थन करते है।
Tags: UNSC, TS Tirumurti, Russia, Ukraine Russia Crisis
Courtesy: ABP Live
फोटो: Deccan Herald
युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री की भारत यात्रा आज से शुरू
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद मार्च 31 को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे। इस यात्रा के दौरान रूस से कच्चे तेल की भारत की खरीद पर चर्चा होगी। भारत के साथ द्विपक्षीय कारोबार के लिए भुगतान व्यवस्था को रुपये रूबल में करने, भारत सैन्य हार्डवेयर की समय पर आपूर्ति को लेकर चर्चा होगी। संभावना है कि अप्रैल एक को सर्गेई भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात करें।
Tags: Russia, Ukraine Russia Crisis, Foreign Ministry, Dr S Jaishankar
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: Mymahanagar
जेलेंस्की के नोट पर पुतिन का जवाब,कहा - मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को विराम देने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पत्र लिखा है। वहीं पत्र के जवाब में आग बबूला होते हुए पुतिन ने कहा है कि जेलेंस्की हमारी सभी शर्तें मान ले नहीं तो मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा। बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रही जंग को 34 दिन हो गए है जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
Tags: Vladimir Putin, Russian Army, Volodymyr Zelenskyy, Ukraine Russia Crisis
Courtesy: AmarUjala
फोटो: The White House
अमेरिका ने रूस के खिलाफ लगाए नए प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मार्च 24 को नाटो नेताओं से मुलाकात के बाद रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। बाइडेन ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिका ने 400 से अधिक रूसी अभिजात वर्ग, सांसदों और रक्षा कंपनियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए है। बाइडेन ने कहा कि ये सभी लोग व्यक्तिगत रूप से क्रेमलिन की नीतियों से लाभान्वित होते हैं, और उन्हें दर्द में हिस्सा लेना… read-more
Tags: Ukraine, Ukraine Russia Crisis, Joe BIden, US President
Courtesy: ABP Live