साउथ अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा
साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय टीम को एक बहुत तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान रोहित शर्मा नेट्स में चोटिल होने की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित की जगह प्रियांक पांचाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। रोहित का एकदिवसीय में भी खेलना अभी तय नही है। रोहित ने इस साल भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।