सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है अधिक मात्रा में आम का सेवन
आम में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। आम की पोटेशियम युक्त संरचना सोडियम को संतुलित करने में मदद करने के साथ उच्च रक्तचाप को दूर रखती है, जिससे हृदय रोगों और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है। बता दें कि अधिक मात्रा में आम का सेवन ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। इसका सेवन करने से वज़न का बढ़ना, और पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।