सिक्किम बना महिला सरकारी कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश की अनुमति देने वाला पहला राज्य
सिक्किम महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए 12 महीने के मातृत्व अवकाश की घोषणा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घोषणा करते हुए कहा, सरकारी कर्मचारियों को बच्चों की बेहतर देखभाल में मदद करने के लिए 12 महीने के मातृत्व अवकाश और 1 महीने के पितृत्व अवकाश की अनुमति दी जाएगी। महिला सरकारी कर्मचारी अब एक साल का मातृत्व अवकाश मिलेगा, जिससे उन्हें अपने शिशुओं की देखभाल के लिए अधिक समय मिलेगा।