शिंजो आबे की हालत पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा व्यथित हूं
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जुलाई आठ की सुबह एक व्यक्ति ने गोली मार दी। ये घटना सुबह 11.30 बजे की है। शिंजो आबे की हालत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इस हमले से काफी व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनको परिवारजनों और जापान के लोगों के साथ है। बता दें कि नारा में एक शख्स ने कैंपेनिंग के दौरान शिंजो आबे को गोली मारी है। घटना को अंजाम देने वाले शक्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।