संविधान दिवस के मौके पर सभी पढ़ें प्रस्तावना: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने नवंबर 23 को जानकारी दी कि संविधान दिवस यानी नवंबर 26 को संसद में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों व नागरिकों से आग्रह किया है कि इस दिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने हुए संविधान की प्रस्तावना पढ़ें। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे 22 राजभाषाओं और अंग्रेजी में प्रस्तावना पढ़ी जा सकेगी। इस मौके पर संसदीय लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।