संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को लगायी लताड़
कट्टरपंथियों द्वारा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त में एक प्राचीन हिन्दू मंदिर के विध्वंस पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में जनवरी 21 को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए शांति और सहिष्णुता की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रस्ताव अपनाया। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि यह बहुत बड़ी विडंबना है कि हाल ही में जिस देश में हिन्दू मंदिरो पर हमला और विध्वंस हुआ है वह शांति की संस्कृति के प्रस्ताव से जुड़ा हुआ है।