सोशल मीडिया पर वायरल हुई शनि की तरह दिखने वाले चांद की फोटो
इन दिनों सोशल मीडिया पर चांद की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर यह कहना मुश्किल है कि, वो चांद है या शनि। यह तस्वीर दो साल पहले ग्वाटेमाला के फ्रांसिस्को सोजुएल ने अपने कैमरे में कैद की थी। सोजुएल ने चांद के शनि की तरह दिखने का कारण विज्ञान का बताया है। उन्होंने कहा कि, ऐसा भ्रम वास्तव में सिरोस्ट्रेटस क्लाउड नामक किसी चीज के कारण होता है, जो बर्फ के क्रिस्टल से बना होता है।