श्री राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला सुनाने वाले रिटायर्ड जज धर्मवीर शर्मा का निधन
राम जन्मभूमि विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले 74 वर्षीय रिटायर्ड जज धर्मवीर शर्मा का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। मई 07 की सुबह अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बता दें, बुलंदशहर के दानपुर गांव में जन्मे धर्मवीर शर्मा ने रामजन्म भूमि पर फैसला सुनाने के अगले दिन सेवानिवृत्त हो गए थे।