तीसरी बार हुआ दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव, नए खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
सभी को आईपीएल 2020 के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है। परन्तु, सूत्रों के अनुसार पता चला है की दिल्ली कैपिटल्स को IPL का सीजन शुरू होने से पहले अपनी टीम में बहुत से बदलाव करने पड़े हैं। अगस्त 27 को दिल्ली कैपिटल्स ने बताया की, "आने वाले सीजन में जैसन रॉय की जगह डेनियल सैम्स खेलेंगे।" यही नहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक कोच और दो खिलाड़ियों को भी रिप्लेस किया है।