टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु का जीत से आगाज
टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं पीवी सिंधु ने अपने अभियान का विजयी आगाज किया। उन्होंने इजराइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर आसानी से जीत दर्ज की। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु इसके बाद अब हांगकांग की चियुंग एंगान यि के सामने अपनी कड़ी चुनौती पेश करेंगी। भारत को अपनी स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु से टोक्यो ओलंपिक में काफी उम्मीदें है। पीवी सिंधु भी टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीत भारत का मान बढ़ाना चाहेंगी।