उपहार सिनेमा कांड में हाई कोर्ट ने खारिज की निलंबन याचिका
दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 16 को उपहार सिनेमा कांड में अंसल बंधुओं की सजा के निलंबन की याचिका को खारिज कर दिया है। अब सुशील अंसल और गोपाल अंसल दोनों को जेल में रहना होगा। दिल्ली की कोर्ट ने इन्हें सात साल की सजा सुनाई है। दोनों पर 1997 में हुए अग्निकांड मामले सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। बता दें, इस याचिका का दिल्ली पुलिस ने जमकर विरोध किया था।