उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में फिर से बढ़ेगा तापमान: IMD
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा कई राज्यों में बारिश और आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अब मौसम विभाग ने मई 9 से भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण लू चलेगी। देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के कई राज्यों में मई 9 से अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।