विपक्षी सांसद धक्का-मुक्की के दौरान महिला मार्शल से की बदसलूकी
संसद के मॉनसून सत्र में हंगामे की खबरों के बीच बुधवार अगस्त 11 को राज्यसभा हुए हंगामे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विपक्षी सांसद और मार्शल धक्का-मुक्की करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार ने बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बुरा बर्ताव किया, परंतु सदन के वीडियो मे विपक्षी सांसद धक्का-मुक्की के दौरान महिला मार्शल से बदसलूकी करते नज़र आ रहे हैं।