वियरेबल डिवाइस की मांग में हो रही है वृद्धि, 2026 तक हो जाएगी दुगुनी मांग
दुनिया भर में वियरेबल डिवाइस की चलन बढ़ रहा है, साथ ही साथ यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी बेहतर है। ये लगातार हमारे शरीर में हो रहे बदलावों को ट्रैक कर डेटा इकट्ठा करते रहते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2021 में दुनियाभर में लोगों ने 2.22 लाख करोड़ रुपये के वॉच डिवाइस खरीदे हैं। और 2026 तक यह आंकड़े दुगुनी होने की संभावना है। इन उपकरणों की बिक्री वर्ष 2026 तक 400 मिलियन तक पहुंच सकती है।