यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना हुआ महंगा, अथॉरिटी ने बढ़ाए टोल के रेट
यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा हो गया है। यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी ने टोल रेटों में बढ़ोतरी की है। इससे आम जनता को राहत दी गई है। अथॉरिटी ने व्यवसायिक वाहनों जैसे बस, ट्रक, एलसीबी व एमएवी, एससीएम वाहनों के लिए टोल रेट बढ़ाए है। इन वाहनों पर पांच रुपये टोल बढ़ा है। इसके तहत यमुना एक्सप्रेस वे पर कुल 15 रुपये अतिरिक्त टोल चुकाना होगा। कार, जीप, वैन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है।