युक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की मुहिम में तेजी, तिरंगे के साथ साझा की तस्वीरें
युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी की मुहिम शुरू हो गई है। इस मिशन को रोमानिया के रास्ते चलाया जा रहा है। छात्रों का एक जत्था चेर्नित्सि से रोमानिया-युक्रेन की सीमा के लिए रवाना हुआ है। MEA कैंप युक्रेन के पश्चिमी शहरों में कार्यरत हैं, जहाँ रूसी भाषा के अधिकारियों को इन कैंपों में भेजा गया है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन फरवरी 26 को युक्रेन से दिल्ली पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों का स्वागत करेंगे।