यूक्रेन को हथियार देना बंद करे अमेरिका, नहीं तो भुगतने होंगे अंजाम - रूस
रूस ने अमेरिका और नाटो को चेतावनी देते हुए एक राजनयिक नोट जारी किया है, जिसके मुताबिक अमेरिका और नाटो ,युक्रेन को हथियार और सैन्य सहायता देना बंद करें। नोट में कहा गया है- "हम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों से यूक्रेन के गैर-जिम्मेदार सैन्यीकरण को रोकने का आह्वान करते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके अप्रत्याशित परिणाम होंगे।"