यूक्रेन को रूसी सेना की मूवमेंट की खबर दे रहा है अमेरिका, अमरीकी मदद से यूक्रेन ने रूस के नौ जनरल मारे
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में पहले दिन से ही अमेरिका यूक्रेन का साथ दे रहा है। अमेरिका रूस के सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी यूक्रेन को दे रहा है। इसी मदद की वजह से यूक्रेन रूस के इतने जनरलों को मारने में कामयाब रहा है। यूक्रेन अब तक रूस के 9 जनरल को मार चुका है। अमेरिका पूरा ध्यान रूस की सेना के मोबाइल हेडक्वॉर्टर की लोकेशन को देने पर लगा रहा है।