फोटो: The Week
भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी छेल्लो शो
सर्वश्रेष्ठ अंतराष्ट्रीय फीचर फिल्म के तौर पर छेल्लो शो को अकादमी अवार्ड्स में शामिल किया गया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे भी सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। ये फिल्म अक्टूबर 14 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि ये फिल्म चाय बेचने वाले बच्चे की कहानी है जिसे सिनेमा का शौक है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पिछले साल हुआ था।
Tags: Chello Show, Oscar Awards, Academy awards, I&B Ministry
Courtesy: NDTV News
फोटो: Los Angeles Times
ऑस्कर एकेडमी ने थप्पड़कांड के बाद विल स्मिथ पर लगाया 10 साल का बैन
थप्पड़कांड के बाद एक्टर विल स्मिथ ऑस्कर में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऑस्कर एकेडमी ने सख्ती दिखाते हुए विल स्मिथ पर 10 वर्षों का बैन लगा दिया है, जिसके बाद विल ऑस्कर संबंधित किसी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। एकेडमी अध्यक्ष डेविड रुबिन और सीईओ डॉन हडसन ने कहा कि 94वें ऑस्कर में विल स्मिथ ने जो किया वो अस्वीकार्य है। स्मिथ ने माफी मांगते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया था और एकेडमी से इस्तीफा दिया था।
Tags: Will Smith, Oscars, Oscar Awards, Academy awards
Courtesy: ABP Live