Poco

फोटो: GSMARENA

भारत में जल्द लॉन्च होगा Poco M3 5जी

पोको M3 Pro 5जी स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ जल्द ही लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने पोको ग्लोबल अकाउंट के जरिए ट्वीट कर जानकारी साझा की है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन मई 19 को लॉन्च किया जाएगा। यह Poco M3 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न होगा। Xiaomi सब-ब्रांड ने पोको एम3 प्रो 5जी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी ग्लोबल लॉन्च से साझा की है। पोको एम3 प्रो 5जी में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

रवि, 16 मई 2021 - 09:10 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Poco M3, New feature, affordability, 5G

Courtesy: Gadget 360

Infinix 10 series

फोटो: Gadgets 360

इनफिनिक्स ने लॉंच किये नोट10 सीरीज के 3 फोन

इनफिनिक्स द्वारा नोट10 सीरीज लाँन्च कर दी गयी है, जो नोट 8 का अपग्रेड वेरिएंट है। इसमें इनफिनिक्स नोट10, नोट10 प्रो और नोट10 प्रो एनएफसी शामिल है। नोट10 और नोट10 प्रो एनएफसी में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों फोन में केवल एनएफसी का अंतर है। इन दोनों फोन मे 6.95 का फुल एचडी डिस्पले मिलता है। इनमें 90hz का फ्रेश रेट दिया गया जो गेमिंग के लिए असरदार है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 10:04 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: infinix smartphone, New feature, affordability

Courtesy: Jansatta News

Redmi smartwach launched

फोटो: NDTV

7 स्पोर्ट मोड जैसे आकर्षक फीचर के साथ लाँन्च हुई रेडमी स्मार्टवाॅच

कई आकर्षक फीचर्स के साथ Xiaomi की नई स्मार्टवॉच भारत में लाँन्च हो गयी है। रेडमी वॉच एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिन का बैटरी बैकअप देगी। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 120 वॉच फेस और 7 स्पोर्ट मोड भी उपलब्ध है। इस वॉच में 1.4 इंच का एलसीडी कलर टच-स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 320×320 पिक्सल है। फीचर्स में ब्लूटूथ और स्पी़ड मोड शामिल है। इस वाॅच की कीमत 3999 रुपये है।

गुरु, 13 मई 2021 - 08:40 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Redmi, color, affordability, New feature

Courtesy: Dainik Jagran

Lava Z2 Launched

फोटो: Jansatta News

बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ लाँन्च हुआ लावा Z2 MAX

लावा ने नया स्मार्टफोन Z2 Max लाँन्च कर दिया है। इसमें बड़ी स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 7,799 रुपये रखी गई है, जिसमें ये 2GB रैम और 32GB स्टोरेज भी दिया गया है। इसमें Stroked Blue और Stroked Cyan जैसे दो आकर्षक कलर का विकल्प मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल के साथ 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। वहीं 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

मंगल, 11 मई 2021 - 08:30 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: new launch, Lava, affordability, New feature

Courtesy: Aajtak News