whatsapp ban

फोटो: HT Tech

अग्निपथ योजना संबंधित फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 व्हाट्स एप ग्रुप को गृह मंत्रालय ने किया बैन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जून 19 को 35 व्हाट्सएप ग्रुप को बैन कर दिया है। ये सभी व्हाट्सएप ग्रुप अग्निपथ योजना और अग्निवीर पर फर्जी खबरें फैला रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि अग्निपथ योजना से संबंधित कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही थी, जिसके बाद 35 व्हाट्सऐप ग्रुपों को प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ग्रुप के एडमिन पर कार्रवाई हुई है या नहीं।

सोम, 20 जून 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Agniveers, agnipath, agnipath bharti yojana, Home Ministry, whatsapp chats

Courtesy: ABP Live

sikandrabad violence

फोटो: Deccan Herald

सिकंदराबाद हिंसा का मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर तेलंगाना के सिकंरदाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अवुला सुब्बा राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राव खुद पूर्व सैनिक है जो आंध्र प्रदेश के प्रकाशन जिले का रहने वाला है। राव ने भीड़ इकट्ठा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण किया था, जिसमें सिकंदराबाद में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। राव उम्मीदवारों के लिए ट्रेनिंग सेंटर का संचालन भी कर रहा था।

रवि, 19 जून 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: agnipath, agnipath bharti yojana, Agnipath Army Scheme, Andhra Pradesh

Courtesy: News 18 Hindi

agnipath

फोटो: The Indian Express

अग्निपथ हिंसा में शामिल नहीं होने वाले युवाओं को देना होगा शपथ पत्र

अग्निपथ योजना में अब सिर्फ वही युवा हिस्सा ले सकेंगे या आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने देश भर में फैले किसी भी हिंसक विरोध या आगजनी की घटना का हिस्सा नहीं लिया है। इस संबंध में युवाओं को शपथ पत्र देना होगा। इस संबंध में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि अनुशासन सशस्त्र बलों की बुनियाद है। किसी उम्मीदवार के खिलाफ अगर प्राथमिकी दर्ज है तो वो इस योजना का हिस्सा नहीं बनेगा।

रवि, 19 जून 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: agnipath, agnipath bharti yojana, Agnipath Scheme, Agnipath Protest

Courtesy: NDTV News

Rahul Gandhi

फोटो: Zee News

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, कहा देनी थी 16 करोड़ नौकरियां मगर पकौड़े तलना सिखाया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने देश के युवाओं को बेरोजगारी के अग्निपथ पर चलने के लिए मजबूर किया है। सरकार को बीते आठ वर्षों के दौरान 16 करोड़ नौकरियां देनी थी मगर पीएम ने सिर्फ पकौड़े तलने का ज्ञान ही दिया है। देश की हालात के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ही जिम्मेदार हैं।

रवि, 19 जून 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: Rahul Gandhi, rahul gandhi statement, agnipath, agnipath bharti yojana

Courtesy: NDTV News

Kangna Ranaut

फ़ोटो: The Indian Express

कंगना रनौत ने अग्निपथ योजना के समर्थन में उठाई आवाज, कहा- गुरुकुल जाने जैसा है अग्निपथ

कंगना रनौत ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए नई अग्निपथ योजना के समर्थन में आवाज उठाई और उन्होंने "इन पहलों के लिए सरकार की सराहना की"। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि इजराइल जैसे कई देशों ने अपने सभी युवाओं के लिए सेना प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है, अग्निपथ का मकसद रोजगार देना या पैसा कमाने का साधन देना नहीं है। इसका अर्थ काफी गहरा है। पुराने दिनों में हर कोई गुरुकुल जाता था, यह लगभग ऐसा ही है।

शनि, 18 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: kangna ranaut, agnipath, appeal, Israel

Courtesy: Amar ujala

Rajnath Singh

फ़ोटो: BBC

केंद्र सरकार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की 10 फीसदी नौकरियों में अग्निवीरों को दिया जाएगा आरक्षण

देश में अग्निपथ स्कीम को लेकर बवाल चल रहा है, लेकिन अब इस बवाल के बीच सरकार ने इस योजना से जुड़ने जा रहे युवाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की 10 फीसदी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में 10 प्रतिशत रिक्तियों को 'अग्निवीरों' के लिए आरक्षित करने की शनिवार को घोषणा की है।

शनि, 18 जून 2022 - 05:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: agnipath, India, Defence Ministry, Reservetion

Courtesy: News18

Train

फ़ोटो: DNA India

अग्नीपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 35 ट्रेन रद्द

अग्नीपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं 35 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। प्रदर्शन का सबसे अधिक प्रभाव पूर्व मध्य रेलवे पर पड़ा है जिसके अंतर्गत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से आते हैं। इन राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन देखा गया है। जबकि 200 अन्य ट्रेनें अपने समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

शनि, 18 जून 2022 - 04:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: agnipath, train, Cancel, late, protest

Courtesy: Amar ujala

agnipath scheme

फोटो: ABP News

अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर छह एफआईआर हुई दर्ज, 260 लोग हुए गिरफ्तार

केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ के विरोध में उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन जारी है। इस मामले में अबतक छह एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 260 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अयोध्या में प्रशासन ने धारा 144 भी लागू की है। बता दें कि राज्य सरकार ने बढ़ते प्रदर्शन के बाद पुलिस कर्मियों की छुट्टियां जून 23 तक रद्द कर दी है। राज्य में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगाकर निजी वाहनों पर पथराव किया।

शनि, 18 जून 2022 - 02:33 PM / by रितिका

Tags: agnipath, agnipath bharti yojana, Agnipath Scheme

Courtesy: News 18 Hindi

Agnipath

फ़ोटो: The Statesman

अग्निपथ योजना’ के खिलाफ देशभर में विरोध और हिंसक प्रदर्शन दो की मौत कई घायल

अग्निपथ योजना’ के खिलाफ देशभर में विरोध और हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच तेलंगाना के सिंकदराबाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। वहीं लखीसराय में दो ट्रेनों में आग लगा दी गयी। इस दौरान मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी के एक यात्री की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार, यात्री की मौत दहशत के कारण हो गयी। जिस ट्रेन में आग लगायी गयी उसमें वो सवार थे।

शुक्र, 17 जून 2022 - 05:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: agnipath, Telangana, Lakhisarai, died, Injured

Courtesy: Amar ujala

Army cief

फ़ोटो: Hindustan Times

सेना प्रमुख और एयर चीफ मार्शल ने युवाओं से अग्निपथ योजना का लाभ उठाने को किया प्रेरित

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर युवाओं से खास अपील की है। उन्होंने युवाओं से अग्निपथ योजना का लाभ उठाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पहला अग्निवीर दिसंबर 2022 तक हमारे रेजिमेंटल केंद्रों में शामिल हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने यह घोषणा की है कि भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।

शुक्र, 17 जून 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Army, Airforce, agnipath, Angniveer

Courtesy: News18