Mandir

फ़ोटो: Indiatv.in

राजस्थान में बुलडोजर से तोड़ा गया 300 साल पुराना शिवमन्दिर

राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में भगवान शिव के 300 साल पुराने मंदिर को बुलडोजर से गिरा दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर को एक साजिश के तहत तोड़ा गया है, जिसमें बुलडोजर से मूर्तियां भी खंडित हुई है। शिवलिंग को ड्रिल मशीन से तोड़ा गया है। इस मामले के बीच कांग्रेस नेता जौहरी लाल मीणा का ये कहते हुए वीडियो वायरल हो रहा है कि कांग्रेस का बोर्ड होता तो बुलडोजर नहीं चलता।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajasthan, amba mandir, Indian National Congress

Courtesy: Indiatv

Pisharikkal Bhagavathy temple

फोटो: Facebook

राज्य के 108 देवी तीर्थों में एक है केरल का पिसरिक्कल भगवथी मंदिर

केरल के 108 दुर्गा मंदिरों की सूची में शामिल चालकुडी में पिसरिक्कल भगवथी मंदिर में वानदुर्गा और भगवती की दो मूर्तियां हैं। इन्हें भद्रकाली अम्मन के नाम से जाना जाता हैं, साथ ही यहां भगवान शिव और गणपति की मूर्ति भी स्थापित है। मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 4 से शाम 5 बजे तक हैं। नवरात्रियों में यहां विशेष पूजा होती है। मान्यता हैं कि यहां के प्रसाद को दवा के रूप में उपयोग किया जाता है।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 09:37 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kerala, hindu temple, Shaktipeeth, amba mandir, Navratri

Courtesy: Dainik Bhaskar

Amba Temple

फोटो: Patrika

51 शक्तिपीठों में से एक है गुजरात के बनासकांठा जिले का अंबा धाम मंदिर

गुजरात के बनासकांठा जिले में मौजूद अंबा-मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहाँ पर मां सती का हृदय गिरा था। मान्यता है कि भगवान राम ने माता सीता की खोज में यहां माँ की उपासना की थी। इस मंदिर के गर्भगृह में मां अंबा की कोई मूर्ति नहीं है बल्कि यहाँ अंबा यंत्र की पूजा की जाती है, जो आज तक गुप्त है। इस यंत्र को देखना निषेध है। मंदिर के पुजारी भी आंखों पर पट्टी बांधकर माँ की पूजा करते हैं।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 08:20 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Gujrat, Banaskantha, Shaktipeeth, unique temple, amba mandir, Navratri

Courtesy: Zee News