राज्य के 108 देवी तीर्थों में एक है केरल का पिसरिक्कल भगवथी मंदिर
केरल के 108 दुर्गा मंदिरों की सूची में शामिल चालकुडी में पिसरिक्कल भगवथी मंदिर में वानदुर्गा और भगवती की दो मूर्तियां हैं। इन्हें भद्रकाली अम्मन के नाम से जाना जाता हैं, साथ ही यहां भगवान शिव और गणपति की मूर्ति भी स्थापित है। मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 4 से शाम 5 बजे तक हैं। नवरात्रियों में यहां विशेष पूजा होती है। मान्यता हैं कि यहां के प्रसाद को दवा के रूप में उपयोग किया जाता है।