Acidity

फोटो: Youtube

गैस और एसिडिटी की समस्याओं से बचने के लिए रोज़ाना करें कुछ ख़ास चीज़ों का सेवन

आज के समय में ज़्यादातर लोगों को गैस और एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। गैस की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोज़ाना सुबह उठकर खाली पेट, एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर खाना चाहिए। एक ग्लास गर्म पानी में थोड़ी-सी मात्रा में हींग मिलकार पीने से भी गैस से आराम मिलता है। काली मिर्च , भुना हुआ जीरा एवं कुछ मात्रा में अदरक के टुकड़े को देसी घी में मिलाकर  खाएं। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए मेथीदाने और गुड़ को पानी में उबालकर पीएं।

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 04:16 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: health care, Lifestyle tips, Beauty Tips, Health Tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Shankhpushpi

फोटो: Amrutam

शंखपुष्पी का सेवन करने से सेहत को मिलते है अद्भुत फायदे

शंखपुष्पी पौधे के महत्व और औषधिये गुणों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, इसके फूल एवं पत्तियों में बहुत से गुण पाए जाते हैं। शंखपुष्पी के फूल का सेवन करने से भूख में सुधार होता है और पाचन शक्ति बढ़ती है। मानसिक तनाव से गुज़र रहे लोगों को सिरदर्द की शिकायत होती है, जिसके लिए शंखपुष्पी का सेवन लाभदायक होता है। शंखपुष्पी का सेवन करने से, मधुमेह नियंत्रण में रहता है और बालों में भी चमक आती है।

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 02:48 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: health care, Beauty Tips, Lifestyle tips, Health Tips

Courtesy: AMARUJALA

Bajra Chapati

फोटो: cookpad.com

सर्दियों में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए रोज़ाना खाये ये पांच ख़ास चीज़ें

सर्दियों के मौसम में, अपने शरीर को सेहतमंद और तासीर को गर्म रखने के लिए इन पांच ख़ास चीज़ों का सेवन करें। बाजरे में खनिज और पोटैशियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, सर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटियां खाने से खून साफ़ होता है। सर्दियों में मक्के या मक्के की रोटी खाने से हार्ट, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं। सर्द मौसम में, गुड़, शुद्ध घी और कुल्थी दाल का सेवन करने से खांसी और सर्दी से बचाव होता  हैं एवं शरीर को पोषण मिलता है।

बुध, 25 नवंबर 2020 - 02:53 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Winter, health care, Beauty Tips, Lifestyle

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Sunflower Seeds

फोटो: Depositphotos

महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं सूरजमुखी बीज

सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से महिलाओं की सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते हैं।  सूरजमुखी के बीज में भरपूर मात्रा में एन्ज़ाइम्स मौजूद होते हैं, जो बॉडी में हार्मोनल संतुलन को नियंत्रण में रखते है। सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से, कोलेस्ट्रॉल लेवल कण्ट्रोल में रहता है और साथ ही पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

बुध, 25 नवंबर 2020 - 02:33 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle, Health Tips, health care, Beauty Tips

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Radish

फोटो: Amazon.in

मूली के पत्तों का सेवन करने से मिलते हैं बेहद फायदे, पोषक तत्वों से होते है भरपूर

अक्सर लोग मूली  के पत्तों को फेंक देते हैं, पर क्या आपको पता है कि मूली से ज़्यादा मूली के पत्तों में पोषण मौजूद होते हैं। मूली के पत्तों में विटामिन ए, बी एवं सी पाया जाता है, और साथ ही सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पाइल्स यानि बवासीर के रोगियों के लिए मूली के पत्तों का सेवन करना बहुत लाभकारी होता हैं। मूली के पत्तों में सोडियम मौजूद होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखने में मदद करता है।

बुध, 25 नवंबर 2020 - 01:53 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Beauty Tips, health care, Health Tips, Lifestyle

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Feet Care

फोटो: Healthline

एड़ियों के फटने और पैरों के रूखेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

सर्दियों के मौसम में त्वचा के रूखेपन के कारण एड़ियां फटने लगती हैं। फ़टी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए दूध और शहद को मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। अपने पैरों और एड़ियों की सरसों के तेल के मालिश करें। ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिलाकर अपनी एड़ियों पर लगाएं। हल्दी पाउडर में नीम का पेस्ट या नीम के तेल में मिलाकर अपनी एड़ियों पर लगाएं । चावल और आटे को मिलाकर उसका स्क्रब बना लें। अब इसे अपनी एड़ियों पर लगाएं। 

मंगल, 24 नवंबर 2020 - 05:48 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Health Tips, health care, Beauty Tips, Lifestyle tips

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Diet

फोटो: BBC Good Food

मोटापे को कम करने के लिए करें पौष्टिक आहार का सेवन

आज के समय में खराब जीवनशैली के कारण लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। लोग अपने वज़न को कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप बिना डाइटिंग के अपने वजन को कम कर सकते हैं। अपने खाने में फाइबर से भरपूर चीज़ों को शामिल करें। नाश्ते में ओट्स का सेवन करें। भुने हुए काले चनों में फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। रोज़ाना अलसी का सेवन करना फायदेमंद होता है, इसमें ओमेगा-3 पाया जाता है।

रवि, 22 नवंबर 2020 - 12:59 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Health Tips, Lifestyle tips, Beauty Tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS

HandWash

फोटो: Global News

Corona Virus के संक्रमण से बचने के लिए अपनाएँ ये उपाय

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है, ऐसे में अपने आप को इस संक्रमण से बचाये रखने के के लिए कुछ सावधनियां रखना आवश्यक है। बाहर से आने के बाद अपने हाथों को साबुन या हैंडवॉश से धोएं, एवं बाहर जाते हुए हैंड सैनिटाइजर साथ लेकर जाएं। किसी से मिलने पर मास्क ज़रूर पहने और थोड़ी दूरी बनाएं रखें। सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में सर्दी ज़ुखाम से बचने के लिए रोज़ाना काढ़ा और हल्दी वाले दूध का सेवन करें।

रवि, 22 नवंबर 2020 - 12:24 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Coronavirus, Health Tips, Beauty Tips, Lifestyle tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS

basil

फोटो: India TV News

कोरोना काल में अपनी इम्युनिटी मजबूत बनाये रखने के लिए करे इन चीज़ों का सेवन

कोरोना काल में अपनी इम्युनिटी को मजबूत रखने रोज़ाना कुछ ख़ास चीज़ों का सेवन करना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी की पत्तियों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अलसी के छोटे बीज शरीर को अन्य बीमारियों से दूर रखते हैं, और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं। हल्दी और अदरक का सेवन से शरीर की रोगप्रतिरोषक क्षमता बढ़ती है। सूरजमुखी के बीज सेलेनियम से भरपूर होते हैं, एवं दालचीनी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है,… read-more

शुक्र, 20 नवंबर 2020 - 02:49 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Health Tips, Lifestyle tips, Beauty Tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Healthy Food

फोटो: Food Tank

हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को खाने चाहिए ये ख़ास आहार

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में खट्टे-मीठे फलों को शामिल करें। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। कद्दू के बीज भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने का काम करते हैं। दाल और फलीदार सब्जियों का सेवन करने से सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं। सब्जियों में पालक, गाजर और ब्रोकोली खाने से सेहत अच्छी रहती है। पिस्ता, साबुत अनाज और बेरीज में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

शुक्र, 20 नवंबर 2020 - 02:05 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Health Tips, Lifestyle tips, Beauty Tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS