Fennel-Seeds

फोटो: Style Craze

वजन कम करने में सहायक होती है सौंफ

अगर आप अपने पेट की बढ़ती चर्बी को कम करना चाहते हैं तो रोज़ रात को सोने से पहले एक चम्मच सौंफ का एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट छानकर इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ेगा। वजन को कम करने के लिए सौंफ के बीजों से बनी चाय का भी सेवन किया जा सकता है। सौंफ में मौजूद पोषक तत्व आपकी बढ़ती भूख की क्रेविंग कम करेंगे। 

मंगल, 15 अगस्त 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: fennel seeds, loos weight, BELLY FAT

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Eating almonds reducing belly fat

फोटो: NPR

बेली फैट को कम करने में मददगार है बादाम: अध्ययन

जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार रोजाना 40 ग्राम बादाम का सेवन करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है। पेट की चर्बी, फैट का एक खतरनाक रूप है जिसकी वजह से उम्र से पहले ही हृदय रोग होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। प्रोटीन से भरपूर बादाम में गुड और हेल्दी फैट होता है, जो बॉडी मास इंडेक्स को बनाए रखता है जिससे पेट के आसपास मौजूद चर्बी कम होती है।

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 08:28 PM / by Shruti

Tags: Health & Lifestyles, almonds, Research Report, Heart attack, BELLY FAT

Courtesy: Zee News

BELLY FAT

फोटो: health line

10 दिन में आसान तरीके से कम करें अपना बैली फैट

बैली फैट को कम करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच अदरक का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबाले। जब पानी आधा हो जाए तो इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पियें। इन सभी चीजों को भिगोने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीने से आप मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

गुरु, 31 दिसम्बर 2020 - 07:36 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BELLY FAT, Honey, EMPTY STOMACH

Courtesy: panjab kesari