Bird flu

फ़ोटो: Getty images

बर्ड फ्लू का खतरा, दिल्ली सरकार ने कौवों की मौत के बाद जालंधर भेजा जांच के लिए सैम्पल

देश के छह राज्यों में तो बर्ड फ्लू पांव पसार ही रहा है लेकिन अब दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में कौवों की मौत हुई है जिसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका के तौर पर दिल्ली सरकार ने जांच के लिए सैम्पल जालंधर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की रैपिड रिस्पांस टीम ने मयूर विहार इलाके को विजिट किया और मरे हुए 4 कौवों का सैम्पल इकट्ठा किया था।

शनि, 09 जनवरी 2021 - 12:19 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bird-Flu, Bird Flu, Delhi Government, samples

Courtesy: Aajtak

Bird flu

फ़ोटो: Getty images

छह राज्यों में बर्ड फ्लू का खतरा ज़्यादा, वहीं पंजाब ने पोल्ट्री के आयात पर लगाया प्रतिबंध

कोरोना महामारी के बीच अब भारत में बर्ड फ्लू ने भी दस्तक दे दी है व कुछ राज्यों में यह भयानक रूप भी ले चुका है। पक्षियों की लगातार हो रही मौत के बाद हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में इसका खतरा अधिक बताया जा रहा है वहीं, राजधानी दिल्ली व छत्तीसगढ़ राज्य में इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही खतरे तो देखते हुए पंजाब सरकार ने अस्थायी रूप से पोल्ट्री के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शनि, 09 जनवरी 2021 - 10:56 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bird-Flu, High Alert, poultry, Endangered, Bird Flu

Courtesy: Aajtak

Bird Flu

फोटोः Science

बर्ड फ्लू से 10 दिन में हुई 15 लाख पक्षियों की मौत, पोल्ट्री कारोबार पर लगी रोक

कोरोनाकाल में अब कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे है जिसके चलते जम्मू कश्मीर और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में पोल्ट्री कारोबार पर रोक लगा दी गयी है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान ने इस बात की पुष्टि की है कि राजस्थान, हिमाचल, मध्यप्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू मिल चुका है। पिछले 10 दिनों के भीतर ही देश में कुल 15 लाख के करीब पक्षियों की मृत्यु हो चुकी है। भारत में वर्ष 2006 के बाद पहली बार एवियन इन्फ्लुएंजा का मामला सामने आया है… read-more

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 11:23 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Bird Flu, Avian Flu, Avian Influenza

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Bird Flu

फोटो: Medical News Today

कोरोना वायरस संक्रमण से मिलते जुलते हैं बर्ड फ्लू के लक्षण, बरतें कुछ सावधानियां

कोरोना वायरस के बीच अब एक नया संक्रमण 'बर्ड फ्लू' फैलने लगा है, जिसका डर बढ़ता जा रहा है। बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए, मास्क लगाएं, समय-समय पर मुँह हाथ धोएं, एवं खाने के पदार्थों का उबालकर ही सेवन करें। रिहायशी इलाकों में या जिन लोगों के घर के पास पक्षी केंद्र है, उन्हें ज्यादा सावधानी से रहना होगा। डॉ. राजकुमार ने बताया है कि, बर्ड फ्लू से संक्रमित होने पर लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

गुरु, 07 जनवरी 2021 - 02:26 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Bird Flu, Coronavirus, pandemics, health care

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Bird Flu

फोटोः IBTimes India

बर्ड फ्लू अपडेट: कई राज्यों में अलर्ट जारी, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम

बर्ड फ्लू की कई राज्यों में पुष्टि हो चुकी है वही कई राज्यों में इसका खतरा मंडराने लगा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद फ्लू को फैलने से रोकने हेतु कई पक्षियों को मार दिया गया है। राज्य सरकारो द्वारा किये जा रहे बचाव और नियंत्रण उपायों पर निगरानी रखने हेतु पशुपालन, डेयरी विभाग और भारत सरकार द्वारा दिल्ली में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।

पढ़ना जारी रखे 

read-more

बुध, 06 जनवरी 2021 - 11:19 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Bird Flu, State Emergency, Avian Flu

Courtesy: AMARUJUALA NEWS

BIRD FLU

फोटो: cork beo

बर्ड फ्लू से बचने के लिए अपनाएँ ये उपाय

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए कुछ तरीके अपनाये जा सकते है। पॉल्ट्री विशेषज्ञों ने बताया है कि बर्ड फ्लू के वायरस का अंत करने के लिए अंडे या चिकन को खाने से पहले अच्छी तरह से पकाएं। जब तक अंडे की सफेदी और योक पूरी तरह पक ना जाये उसे तब तक उबाले।  अंडे को उबालने के लिए पानी का टेम्प्रेचर 165 डिग्री होना चाहिए। कच्चे अंडे या कच्चे चिकन को टच करने के बाद अपने हाथो को धोने के लिए गर्म पानी व साबुन का इस्तेमाल करें।

बुध, 06 जनवरी 2021 - 10:33 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird Flu, INFACTION, chicken

Courtesy: WEB DUNIYA

Bird flu

फ़ोटो: Getty images

देश में बढ़ रहा बर्ड फ्लू का खतरा, केरल में घोषित की गई राजकीय आपदा

कोरोना महामारी के बीच अब पक्षियों के लिए बेहद बुरी खबर आई है क्योंकि भारत के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू तेज़ी से फैल रहा है व केरल में इसे राजकीय आपदा भी घोषित कर दिया गया है। मध्यप्रदेश, केरल, हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बड़ी संख्या में पक्षियों के मौत की खबर आ चुकी है। राजकीय आपदा घोषित करने के बाद केरल के अलाप्पुझा और कोट्टायम जिले में प्रशासन अलर्ट हो गया है और यहां कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 01:36 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bird Flu, Kerala, Disaster, control room

Courtesy: Aajtak

BIRD FLU

फोटो: gov.uk

कोरोना महामारी के बीच फैला बर्ड फ्लू का संकट

कोरोना संकट के बीच एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है । मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलावा केरल में भी बर्ड फ्लू के मामले देखने को मिल रहे है। इन सभी राज्यों में बीते कुछ दिनों में कई पक्षियों ने अपनी जान गवां दी है। कई राज्यों में बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से होती है और इस बीमारी की चपेट में पक्षी ही नहीं, मनुष्य भी आ सकता है। 

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 11:14 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird Flu, Coronavirus, Death

Courtesy: JAGRAN NEWS

Bird Flu

फोटोः IBTimes India

बर्ड फ्लू के कारण कई राज्यों ने लगायी मछली और अंडो की बिक्री पर रोक

कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू भी ज़ोर पकड़ने लगा है। इसके चलते राजस्थान के अलग-अलग जिलों में 252 कौवें मृत पाए गए। वहीं बीते हफ्ते हिमाचल के कांगड़ा जिले के पौंग बांध अभ्यारण्य में 1800 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए। भोपाल और बरेली से आई सैंपल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू (Avian influenza virus) के कारण हुई है। ऐसे में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल और अन्य राज्यों में पक्षियों और मछली से जुड़े खाद्य उत्पादों की बिक्री पर… read-more

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 11:09 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Bird Flu, Himachal Pradesh, migratory birds, Avian Flu

Courtesy: AMARUJALA NEWS