सेहत के लिए फायदेमंद होती है दालचीनी की चाय
कोरोनावायरस महामारी के दौरान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक दालचीनी की चाय से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। दालचीनी की चाय बनाने के लिए पानी के साथ दालचीनी को अच्छे से उबालकर इसमें थोड़ा सा अदरक, शहद या नींबू का रस मिलाकर पियें। दालचीनी की चाय वजन घटाने, शरीर का मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ाने, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों के ख़तरे को कम करती है।
Tags: Noval corona virus, Immunity, cinnamon tea, IMMUNITY POWER (15481, Blood Pressure
Courtesy: Zee News
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भूलकर भी न करें इन खाद्यों का सेवन
ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई ज्ञात उपचार नहीं है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बहुत सी खाने पीने की चीजों से परहेज करना चाहिए। चाय, कॉफी और सोड़ा जैसे पेय पदार्थ का सेवन हानिकारक हो सकता है। नमक का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप और हार्ट समस्याओं का कारण बन सकता है। अचार और अधिक मसाले वाला खाना, पैक फूड्स, शराब, शुगर या मीठी चीजों का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इन पदार्थो का… read-more
Tags: Blood Pressure, disease, precaution, Eat Healthy
Courtesy: Aajtak News
Hug Day: अच्छी सेहत के लिए ज़रूर दें 'जादू की झप्पी'
वैलेंटाइन वीक में फरवरी 12 को 'हग डे' मनाया जाता है। पर क्या आपको पता है कि गले लगाने से ना केवल प्यार बढ़ता है बल्कि सेहत से जुडी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। हग करने से बॉडी में कॉर्टिसोल हार्मोन कम रिलीज होता है, जिससे मेंटल स्ट्रेस दूर होता है। गले लगने से मानसिक शांति का एहसास होता है, जिससे डिप्रेशन की समस्या भी दूर होती है। किसी नज़दीकी को गले लगाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है।
Tags: hug day, heart, Blood Pressure
Courtesy: Panjab Kesari
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सुपरस्टार रजनीकांत
दक्षिणभारतीय सुपरस्टार रजनीकांत को दिसंबर 25 को ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण हैदराबाद में मौजूद अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब रजनीकांत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। सेहत में सुधार होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। अपोलो हॉस्पिटल ने जानकरी देते हुए बताया की रजनीकांत अब स्वस्थ है। हालांकि डॉक्टर्स ने अब रजनीकांत को तनाव लेने से मना किया है।
Tags: Rajnikanth, Blood Pressure, hospital
Courtesy: Aajtak news
ब्लड प्रेशर कम ज़्यादा होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने कारण दिसंबर 25 की सुबह हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। रजनीकांत की उम्र 70 साल है। ब्लड प्रेशर बढ़ने घटने के साथ उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। जब तक उनका ब्लड प्रेशर नार्मल नहीं हो जाता, तब तक उन्हें हॉस्पिटल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि, इसके अलावा उन्हें किसी और तरह की कोई परेशानी नहीं है।
Tags: Rajnikanth, Blood Pressure, hospital
Courtesy: DAINIK BHASKAR
सेहत और स्किन को स्वस्थ रखने के लिए सर्दियों में रोज करें शलजम का सेवन
शलजम में भरपूर मात्रा में एंटीएजिंग गुण होते हैं, जो सेहत के साथ स्किन को भी स्वस्थ रखते हैं। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो नियमित रूप से शलजम का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। शुगर पेशेंट के लिए भी शलजम बहुत फायदेमंद होता है। इसमें चीनी की बहुत कम मात्रा मौजूद होती है जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में सहायक होती… read-more
Tags: turnip, Blood Pressure, Heart care
Courtesy: panjab kesari