Stock Market

फोटो: Business Insider

शुरुआती दौर में सेंसेक्स में आई 150 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स घटकर 50,200.06 और व्यापक एनएसई निफ्टी गिरावट के बाद 15,109.60 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई है। दूसरी ओर ओएनजीसी, कोटक बैंक, आईटीसी, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियों में भी काफी गिरावट हुई है। वहीं पावरग्रिड, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और एनटीपीसी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 50,193.33 पर… read-more

बुध, 19 मई 2021 - 01:20 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: BSE SENSEX, Nifty, Stock market, Loss

Courtesy: Business Standard

Share might rise 601 points

फोटो: Indian Express

शुरुआत में सेंसेक्स ने दोबारा पार किया 50,000 का स्तर

शुरुआत में सेंसेक्स दोबारा 50,000 के स्तर को पार कर गया और 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 601 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 50,181.73 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 178.40 अंक या 1.20 प्रतिशत बढ़कर 15,101.55 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 3 प्रतिशत की तेजी बजाज फाइनेंस में आई है। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक सहित सेंसेक्स के सभी घटक में काफी बढ़त हुई है। 

मंगल, 18 मई 2021 - 12:01 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: HDFC, SHARE MARKET, BSE SENSEX, ICICI

Courtesy: Business Standard

Sensex rises 384 points

फोटो: Economic Times

कोरोना संकट के बावजूद सेंसेक्स में आया 384 अंक का उछाल

देश में कोरोना लहर के बीच पिछले हफ्ते से शेयर बाज़ार में तेजी आई है। हफ्ते के पहले दिन मई 10 को सेंसेक्स 290 अंकों के उछाल के बाद 49,496.05 पर खुला था। सुबह 9.21 बजे के करीब सेंसेक्स 384 अंकों के उछाल से 49,590.43 पर आ गया। निफ्टी 105 अंकों की तेज़ी से 14,928.25 पर खुला और 128 अंकों की तेजी के साथ 14,951.25 पर पहुंच गया। वहीं मेटल और पीएसयू बैंक में 2 फीसदी का उछाल हुआ।

सोम, 10 मई 2021 - 04:59 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: business, SHARE MARKET, BSE SENSEX, PROFIT

Courtesy: Aajtak News

Sensex falls below 600 points

फोटो: WEB DUNIA

एशियाई बाज़ार में नकारात्मक रुख से सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का

एशियाई बाजार के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आसीआईसीआई के शेयर में गिरावट के कारण सेंसेक्स को अधिक नुकसान हुआ है, जिसके चलते सेंसेक्स 600 अंक नीचे चला गया। बीएसई में 1.24% की गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी 1.04% गिरने के साथ 14,478.65 पर रुक गया। सेंसेक्स में अधिक नुकसान टाइटन को हुआ, वहीं एमएंडएम, बजाज ऑटो, मारुति, एचयूएल, इंडसइंड बैंक और नेस्ले इंडिया जैसी कंपनियों को काफी मुनाफा हुआ। पिछले सत्र में सेंसेक्स 983.58 अंक नीचे लुढ़का था। 

सोम, 03 मई 2021 - 05:51 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: business, Shares, BSE SENSEX, Nifty

Courtesy: Web Dunia

Sensex rises by 557 points

फोटो: Live Hindustan

557 अंक से सेंसेक्स में उछाल, 150 अंक पर रुका निफ्टी

अप्रैल 27 को सेंसेक्स 557.63 अंक से उछलकर और निफ्टी 14.653.05 पर आकर बन्द हो गया। रिलायंस, एचडीएफसी और टीएमसी में बढ़त के चलते सेंसेक्स 150 ज्यादा ऊपर चला गया। इसी दौरान 30 शेयरों में बीएसई 155.63 अंक बढ़कर लाभ पहुंचा रहा था। बजाज फाइनेन्स, टेक महिन्द्रा, भारती एयरटेल औऱ एचडीएफसी को अधिक मुनाफा हुआ और नेस्ले इंडिया कुछ अंक नीचे आकर नुकसान में रहे। शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल वाले ऐशीयाई बाज़ार में काफी गिरावट हुई।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 08:21 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Sensex, BSE SENSEX, SHARE MARKET, Nifty

Courtesy: Live Hindustan

Sensex

फोटो: The Indian Express

सेसेक्स में गिरावट से 10 कंपनियों को हुआ नुकसान

सेंसेक्स के 1,33,433.64 रुयये नीचे आने से टॉप 10 कंपनियों में से हिन्दुस्तान यूनिलिवर को पिछले हफ्ते सबसे अधिक घाटा हुआ। कंपनी का बाज़ार 34,914.58 रुपये कम होकर 5,42,292 रह गया। बाम्बे स्टॉक एक्सचेन्ज में 953.58 अंक की गिरावट आई, जिसके कारण टाटा कम्पनी, रिलायस, इन्फोसिस समेत 7 बड़ी कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा। रिलायंस इन्डसट्रीज़ का अंक 18,764.75 से 12,07,283.32 पर रुक गया। आखिर में रिलायंस ने फायदे में, टॉप कंपनी का दर्जा हासिल किया।

रवि, 25 अप्रैल 2021 - 08:46 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: BSE SENSEX, business, Hindustan Unilever, Reliance Industries

Courtesy: Dainik Jagran

Share market

फोटो: Getty images

531 अंक के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, रिलायंस के शेयर में पांच फीसदी की गिरावट

शेयर बाजार की जनवरी 25 को शानदार शुरुआत हुई थी। लेकिन, ऊपरी स्तरों से प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में यह गिरावट आई है। इसके साथ ही ग्‍लोबल मार्केट से मिश्रित संकेत का भी बाजार पर असर देखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 5 फीसद की गिरावट देखी गयी, जो पिछले तिमाही के बाद सबसे अधिक गिरवट है। भारत और चीन के सैनिको में सिक्किम बॉर्डर पर झड़प की खबरों से भी बाजार पर असर पड़ा है।

सोम, 25 जनवरी 2021 - 05:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SHARE MARKET, Nifty, Sensex, BSE SENSEX

Courtesy: Jagran News