Metro

फोटो: Dreamstime.com

अब दिल्ली और आगरा हाईवे तक होगा जयपुर मेट्रो का विस्तार: सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ़रवरी 23 को राज्य के बजट का ऐलान किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि, जयपुर मेट्रो का बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रासंपोर्ट नगर और मानसरोवर से 200-फीट बाईपास पर अजमेर रोड तक विस्तार किया जाएगा। सीएम गहलोत ने बताया कि, इस विस्तार पर ₹1,185 करोड़ खर्च होंगे। वर्तमान में मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालित है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 09:20 AM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Rajasthan, Budget, Metro

Courtesy: Today News Hindi

Budget Will Change The Face Of The Education Sector PM Modi Told

फोटो: India TV News

पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट के शिक्षा क्षेत्र पर "सकारात्मक प्रभाव" पर एक वेबिनार को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 21 को वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, इस साल के केंद्रीय बजट का शिक्षा क्षेत्र पर "सकारात्मक प्रभाव" कैसे पड़ेगा। मोदी ने कहा, "हमारी युवा पीढ़ी देश की भावी नेता है। आज की युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने का मतलब भारत के भविष्य को सशक्त बनाना है।" पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "आज सुबह 11 बजे, इस साल के केंद्रीय बजट का शिक्षा क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ेगा, इस पर एक… read-more

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, education sector, Budget

Courtesy: ABP Live

PM Modi

फोटो: DNA India

पीएम मोदी ने बजट पर कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा, गिनाए बजट के फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी दो को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए बजट पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का लगातार विस्तार हुआ है। सात से आठ वर्षों तक भारत की अर्थव्यवस्था एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये थी। वर्तमान में ये दो लाख 30 हजार करोड़ पहुंच गई है। सरकार ने युवाओं के लिए कई प्रावधान किए है, जिसमें स्टार्ट अप्स में टैक्स बेनेफिट भी शामिल है।

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, Modi Speech, Budget

Courtesy: ABP Live

Anurag Thakur

फोटो: Zee News

सरकार ने बढ़ाया खेल मंत्रालय का बजट, दिए 305.58 करोड़ रुपये अधिक

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में युवा और खेल मंत्रालय को 3062.60 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो बीते वर्ष की तुलना में 305.58 करोड़ रुपये अधिक है। खेल मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलो इंडिया योजना जैसी कई योजनाओं को देखते हुए बजट में इजाफा किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय खेल संघों के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए है जिससे खेल सुविधाओं में इजाफा होगा।

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: sports, Union Sports Minister, Budget

Courtesy: News Nation TV

Jobs

फोटो: The Economic Times

बजट में सरकार ने किया 60 लाख नौकरियां देने का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए फरवरी एक को बताया कि केंद्र सरकार आने वाले समय में आत्मनिर्भर भारत के तहत 16 लाख और मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख नौकरियां देगी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की भी है। डिजिटल यूनिवर्सिटी को हब व स्पोक मॉडल के आधार पर बनाया जाएगा, जिससे छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Budget, Nirmala Sitharaman, job opportunities

Courtesy: NDTV News

Health Budget

फोटो: ET Government

हेल्थ सेक्टर के बजट में हो सकती है बढ़ोतरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फरवरी एक को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगी। सीएनबीसी आवाज की रिपोर्ट के अनुसार इस बार हेल्थ सेक्टर में लगभग 50% से अधिक का इजाफा हो सकता है। कोरोना महामारी के मद्देनजर आगामी बजट के दौरान वित्त मंत्री का ध्यान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत व आधुनिक बनाने पर रहेगा। इससे पूर्व सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया था दो इस वर्ष बढ़ सकता है।

सोम, 17 जनवरी 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Budget, Budget session, Health Budget

Courtesy: TV 9 Hindi

Shree Ram

फोटो: The Bharat

नेपाल में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए किया गया बजट आवंटित

नेपाल के वित्तमंत्री विष्णु पौडयाल द्वारा 1647.67 अरब रुपये का बजट पेश किया गया है, जिसमें एक भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भी बजट आवंटित किया है। यह मंदिर चितावन जिले के अयोध्यापुरी में बनाया जाएगा। फिलहाल मंदिर के लिए कितना बजट आवंटित किया गया है इसकी घोषणा नहीं की गयी है। इसके अलावा प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भी 35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

रवि, 30 मई 2021 - 03:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Nepal KP Sharma Oli, Ram Mandir, Nepal, Budget

Courtesy: Jagran News

Redmi 10s

फोटो: GSMARENA

मई 18 से शुरु हुई Redmi Note 10s स्मार्टफोन की पहली सेल

बजट स्मार्टफोन Redmi Note10S की पहली सेल मई 18 से शुरु हो रही है। इस स्मार्टफोन की सेल अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसमें MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मौजूद है। रेडमी नोट 10एस में 6GB रैम+64 GB स्टोरेज और 64 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का विकल्प है। इसके  64 जीबी की कीमत 14,999 रुपये और 128जीबी की 15,999 रुपये है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

मंगल, 18 मई 2021 - 01:20 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Redmi Note 10s, Sales, Amazon India, Budget

Courtesy: Dainik Jagran

Manish sisodiya

फ़ोटो: Jagran.com

दिल्ली सरकार ने पेश किया पहला डिजिटल बजट, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 14 फ़ीसदी होगा खर्च

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करते हुए प्रदेशवासियों को कुछ खास सौगातें दी हैं। राज्य के डिप्टी सीएम व वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कुल 69 हज़ार करोड़ रुपए प्रस्तावित किये हैं। प्रदेशवासियों को खास सौगात देते हुए सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने के साथ-साथ महिलाओं के लिए नए स्पेशल मोहल्ला क्लीनिक बनाने का भी एलान डिप्टी सीएम ने किया है। बजट का कुल 14% सरकार ने स्वास्थ्य के लिए प्रस्तावित किया एवं '… read-more

मंगल, 09 मार्च 2021 - 01:47 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Budget, Delhi Government, Health Ministry, Manish Sisodia

Courtesy: Live hindustan

UP Budget 2021

फोटो: The Indian Express

यूपी सीएम ने इंडस्ट्री, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 32 हजार करोड़ रुपए का किया आवंटन

राज्य में बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडस्ट्री, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 32 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का आवंटन किया है। इस बजटीय आवंटन में सूबे को इंडस्ट्री सेक्टर में 16660.78 करोड़ रुपए, 
भारी और मध्यम उद्योग में 14987.83 करोड़ रुपए और लघु उद्योग में  648.17 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इससे राज्य में विकास के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के साधन उत्पन्न होंगें। 

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 05:10 PM / by Shruti

Tags: Budget, UP Budget 2021, CM Yogi Adityanath, Three Sector

Courtesy: Onindia News