Shoes Rack

फोटो: Amazon

कपड़ों और जूतों पर खर्च करने होंगे अधिक रुपये, एक जनवरी से बढ़ेंगे दाम

जीएसटी की बैठक में फैसला किया गया कि कपड़ों और जूतों पर भी जीएसटी को बढ़ाया जाएगा। नए रेट जनवरी एक 2022 से लागू होंगे। अबतक कच्चे माल पर 12% और फाइनल माल पर 5% जीएसटी लगता है, जिससे नुकसान होता है। इस फर्क को कम करने के लिए कपड़े और जूतों पर जीएसटी बढ़ाने का फैसला हुआ है। जीएसटी बढ़ने के बाद इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

रवि, 05 दिसम्बर 2021 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: business, clothing, GST Council, shoe

Courtesy: Zee News

Share Market

फोटो: Corporate Finance Institute

एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाज़ार में दिसंबर तीन को एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार सुबह बढ़त के साथ खुला था लेकिन दिन के अंत में सेंसेक्स 765 और निफ्टी 201 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सिर्फ चार कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए। शेयर मार्केट में गिरावट के पीछे ओमिक्रॉन को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sensex, Nifty, SHARE MARKET, business, Economy

Courtesy: Aaj Tak News

GST

फोटो: Business Standard

नवंबर महीने में हुआ भारी जीएसटी कलेक्शन

अक्टूबर महीने में भारी जीएसटी कलेक्शन के बाद नवंबर में भी देश में भारी जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया गया है। नवंबर महीने में कुल 1,31,526 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। बता दें कि जीएसटी लागू होने के बाद यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी संग्रह है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में यह बात सामने आई है। नवंबर में हुआ जीएसटी संग्रह अक्टूबर में हुए जीएसटी संग्रह से ज्यादा है। 

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 03:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: GST, business, National

Courtesy: Amar Ujala News

Gold

फोटो: News 18

सोने की कीमत में दर्ज की गई मामूली गिरावट

देश में नवंबर 30 को सोने और चांदी के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। नवंबर 30 को जारी किए गए दामों के मुताबिक सोने और चांदी दोनों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इन दामों के मुताबिक 995 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 47921 जबकि 999 शुद्धता वाला सोना 48114 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। इसी प्रकार 999 शुद्धता वाली चांदी भी 62008 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: gold, Silver, business, National

Courtesy: Aaj Tak News

Nirmala Sitaraman

फोटो: India TV News

देश में क्रिप्टोकरेंसी को नहीं मिलेगी मुद्रा की मान्यता: निर्मला सीतारमण

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर चुके करोड़ों लोगों को जल्द ही बड़ा झटका लगने वाला है। भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्त रूख अपना रही है। नवंबर 29 को लोकसभा में एक पृष के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में क्रिप्टोकरेंसी को मुद्रा की मान्यता नहीं दी जाएगी। भारत सरकार जल्द ही इस पर एक बिल भी पेश कर सकती है। उन्होंने बताया की भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी की लेनदेन का कोई डेटा इकट्ठा नहीं करती है। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Nirmala Sitaraman, Cryptocurrency, business, National

Courtesy: News 18 Hindi

CNG

फोटो: The Times of India

पिछले 10 महीनों में 14 बार बढ़े सीएनजी के दाम: मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की ही तरह सीएनजी के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई में नवंबर 28 को सीएनजी के दामों में 3.96 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ मुंबई में सीएनजी का मौजूदा रेट 61.5 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। मुंबई में सीएनजी के दामों में पिछले 10 महीनों में 14 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CNG, Price Hike, Mumbai, business

Courtesy: News 18 Hindi

Share Market

फोटो: Caltech

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

देश में नवंबर 26 को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के अंत तक हुए कारोबार में सेंसेक्स 1687.94 अंक गिरकर 57,107.87 अंक जबकि निफ्टी 509.80 अंकों की भारी गिरावट के साथ 17026.45 अंकों पर बंद हुआ। कारोबार में गिरावट का सिलसिला नवंबर 26 को भी जारी रहा। गौरतलब है कि नवंबर 25 को कारोबार बढ़त के साथ बंद हुआ था। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट के बाद निवेशकों की चिंताऐं भी बढ़ी हैं। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 08:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sensex, Nifty, business, Indian Economy

Courtesy: Amar Ujala News

cryptocurrency

फोटो: Lokmat News

बैन की खबर के बाद क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आया भूचाल

केंद्र सरकार निजी क्रिप्टो करेंसी पर बैन लगाने की तैयारी में है। इसके लिए आगामी संसद सत्र में 'क्रिप्टो करेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल', 2021 पेेश किया जाएगा। इस ख़बर के बाद बिटकॉइन ईथेरियम समेत अन्य क्रिप्टो में भारी गिरावट देखी गईं। इस बिल की मदद से आरबीआई को अपनी आधिकारिक डिजिटल करेंसी जारी करने के लिए सुविधाजनक फ्रेमवर्क मिलेगा। हालांकि संसदीय समिति ने क्रिप्टो को बैन करने के बजाय रेगुलेट करने का सुझाव दिया था।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 01:20 PM / by अमित व्यास

Tags: Cryptocurrency, parliament, business, National

Courtesy: aaj tak news

Tata Technologies

फोटो: Business Standard

चालू वित्त वर्ष में 50 करोड़ डॉलर का कारोबार कर सकती है टाटा टेक्नोलॉजीज

टाटा टेक्नोलॉजीज कंपनी वित्त वर्ष 2021-22 में 50 करोड़ डॉलर का बड़ा कारोबर कर सकती है। यदि ऐसा संभव हुआ तो यह कंपनी का किसी एक वित्त वर्ष में सबसे अधिक कारोबार होगा। इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 8.01 करोड़ डॉलर का कारोबार किया था। कंपनी के सीईओ वारेन हैरिस ने पीटीआई से कह कि पिछले छह तिमाही से कंपनी के कारोबार में लगातार वृद्धि हुई है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tata Technologies, Tata, business

Courtesy: Prabha Sakshi

Amazon

फोटो: cnet.com

एमेजॉन ब्लैक फ्राइडे सेल में भारतीय निर्यातकों के लिए शानदार मौका

एमेजॉन ब्लैक फ्राईडे और साइबर मंडे सेल की शुरुआत कर रहा है। यह सेल नवंबर 25 से शुरू होकर नवंबर 29 तक चलेगी। इसमें 70 हजार भारतीय एक्सपोर्टर भाग लेंगे जो एमेजॉन के वैश्विक ग्राहकों को 52 हजार से अधिक मेड इन इंडिया प्रोडक्ट पेश करेंगे। इस सेल के जरिए दुनिया भर में एमेजॉन के ग्राहक भारतीय निर्यातकों द्वारा तैयार खिलौने, कपड़े ,आभूषण और फर्नीचर प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकेंगे।

रवि, 21 नवंबर 2021 - 08:45 PM / by अमित व्यास

Tags: Indian exporter, Amazon India, black friday sale, business

Courtesy: TV9 bharatvarsh