फोटो: India TV News
इंफाल पश्चिम जिले में ताजा हिंसा में 3 की मौत, 4 घायल: मणिपुर
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में जून पांच की सुबह दो सशस्त्र समूहों के बीच फिर से गोलीबारी हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में हिंसा की ताजा घटना में चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के कांगचुप इलाके में हुई। पुलिस ने आगे बताया कि घायलों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Tags: manipur fresh violence, Clashes, imphal west district, KILLED
Courtesy: IBC24
फोटो: News India
अयोध्या में सपा और बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फरवरी 18 को भाजपा और सपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। यूपी में अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों में देर रात जमकर भिड़ंत हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर आकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मामला गोसाईगंज के उनियार के जाहना बाजार जाते समय मियोपुर का है।
Tags: Samajwadi Party, BJP, Clashes
Courtesy: India TV
फ़ोटो: Republic Bharat
कर्नाटक CM के सामने मंच पर भिड़ गए कांग्रेस MLA और मंत्री; जमकर हुई बहस
कर्नाटक के रामनगर में सीएम बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में जनवरी 3 को आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मंत्री डॉ सीएन अश्वश्थ नारायण और कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता डीके सुरेश द्वारा मंच पर खड़े राज्य मंत्री अश्वश्थ नारायण पर आरोप लगाने के बाद बहस शुरू हुई और जल्दी ही विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों के बीच मामला गर्माता देख पुलिस अधिकारियों को विवाद निपटाने के लिए बीच में आना पड़ा।
Tags: Clashes, Congress Party, BJP Leader, MLA, karnatka cm bommai
Courtesy: NEWS 18
फोटोः ZEE News
SFI और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुई झड़प: कोलकाता
पुलिस की जानकारी के अनुसार कोलकाता के पास राजपुर में सितंबर 5 को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि SFI के कार्यकर्ता इलाके में स्कूल और कॉलेज खोलने की मांग को लेकर जुलूस निकाल रहे थे जिसके कारण यातायात में फंसी तृणमूल कांग्रेस की विधायक लवली मोइत्रा के समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गई।
Tags: Kolkata, TMC, SFI, Clashes
Courtesy: NDTV Hindi