Covid-19

फोटो: Lokmat News

भारत में बीते 24 घंटों में दर्ज हुए 3,000 से अधिक नए कोरोना मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 3,038 कोरोना मामले दर्ज किये गए। इस दौरान 9 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 21,179 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 9 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गई। 

मंगल, 04 अप्रैल 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Health Ministry, Death, India

Courtesy: India TV News

Corona Virous

फोटो: Down To Earth

COVID-19: भारत में पिछले 24 घंटों में मिले रिकॉर्ड 3,641 नए मामले, 11 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत ने आज 3,641 नए COVID-19 मामले दर्ज किये। इस दौरान 11 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले साने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई। 1 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 5,30,892 हो गई है। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,47,26,246 पहुँच गयी। 

सोम, 03 अप्रैल 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Health Ministry, Death, India

Courtesy: ZEE News

WHO

फोटो: News Nation

COVID-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की बुजुर्गों, कमजोर समूहों के लिए बूस्टर की मांग

कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुजुर्गों और अन्य कमजोर समूहों के लिए बूस्टर टीकाकरण की सिफारिश की है। इस सप्ताह जारी की गई अद्यतन अनुशंसा, WHO के टीकाकरण पर विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह (SAGE) की बैठक के बाद आई है। इसने संक्रमण और टीकाकरण के कारण ओमिक्रॉन और उच्च जनसंख्या-स्तर की प्रतिरक्षा के प्रभाव को दर्शाने के लिए COVID-19 टीकों के उपयोग को प्राथमिकता देने के लिए रोडमैप को संशोधित… read-more

रवि, 02 अप्रैल 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, WHO, boosters dose

Courtesy: Jagran News

Corona Virous

फोटो: Latestly

COVID-19: भारत में बीते 24 घंटों में सामने आये 2,151 नए मामले, सात लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत ने बीते 24 घंटों में 2,151 ताजा कोविड मामले दर्ज किये। इसके अलावा इस दौरान सात लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44,709,676 पहुंच गई है। देश में अभी कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 11,903 है।

बुध, 29 मार्च 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, India, Health Ministry, Death

Courtesy: News 18

Corona Virous

फोटो: World Health Organization

कोविड-19: भारत में बीते 24 घंटों में मिले 1,573 नए मामले, चार लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में 1573 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई। नए मामले सामने आने के बाद भारत में कोरोना के सक्रिय संख्या को 10,981 हो गई है। इस दौरान चार लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नई मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,841 हो गई है।

मंगल, 28 मार्च 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, India, Health Ministry, Death

Courtesy: News 24 Online

Corona Virous

फोटो: India TV News

कोरोना वायरस अलर्ट! बीते 24 घंटों में भारत में दर्ज हुए 1,805 नए मामले,10,300 पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या

भारत में एक बार फिर से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत ने आज 1,805 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए हैं। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि सक्रिय मामले बढ़कर 10,300 हो गए हैं। छह मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) है। 

सोम, 27 मार्च 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, India, Health Ministry, Death

Courtesy: News 24 Online

Covid-19

फोटो: India TV News

कोविड-19 अलर्ट! लखीमपुर खीरी कस्तूरबा गांधी स्कूल की 39 छत्रा संक्रमित; इमारत सील

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मार्च 26 को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कम से कम 39 छात्राओं ने वायरस से सकारात्मक परीक्षण किया। मटौली केजीबीवी के एक छात्रा द्वारा घातक वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किए जाने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक सामूहिक परीक्षण किया जिसमें शिक्षकों और छात्रों सहित कम से कम 92 लोगों ने अभियान में भाग लिया। 92 में से कम से कम 38… read-more

सोम, 27 मार्च 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Covid-19, Lakhimpur Kheri, students, kasturba gandhi residential school, test positive

Courtesy: Amar Ujala News

Corona Virous

फोटो: Down To Earth

देश में बीते 24 घंटों में हुई 1,890 नए कोरोना मामलों की पुष्टि, 7 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1,890 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए। नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या  9,433 हो गई। इस दौरान ने सात लोगों ने कोरोना संकम्रण के कारण अपनी जान गँवा दी। इनमे से दो दो मौते गुजरात और महाराष्ट्र में और तीन मौते केरल में दर्ज की गई। नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है। 

रवि, 26 मार्च 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Death, Health Ministry, India

Courtesy: India.Com

Corona Virous

फोटो: News Nasha

कोविड-19: भारत में 1500 से अधिक नए संक्रमणों के साथ 146 दिनों में सबसे अधिक मामले दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत ने आज 1,590 ताजा कोरोना वायरस मामले दर्ज किये। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 8,601 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यह देश में 146 दिनों में सबसे ज्यादा ताजा मामले है। बीते 24 घंटों में छह और लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गँवा दी, जिसके बाद कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,824 हो गई है। 

शनि, 25 मार्च 2023 - 12:38 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, India, Death, Health Ministry

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Corona Virous

फोटो: Down To Earth

COVID-19: भारत में बीते 24 घंटों में हुई 1,249 नए मामलों की पुष्टि, 7,927 हुई सक्रिय मामलों की संख्या

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,249 नए COVID-19 मामले दर्ज किए। इस दौरान दो लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। ताजा संक्रमण के साथ, सक्रिय मामले बढ़कर 7,927 हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 925 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिसके बाद संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,41,61,922 हो गई है।

शुक्र, 24 मार्च 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, India, Death, Health Ministry

Courtesy: India TV