delhi covid 19 cases

फोटो: DNA India

दिल्ली में आठ प्रतिशत हुई कोरोना संक्रमण दर

दिल्ली में मई चार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,354 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में इस घातक संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। इसी बीच कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 7.64% पर पहुंच गई है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 1,486 हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मामले बढ़कर 5,853 हो गए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 1,486 पहुंच गई है।

गुरु, 05 मई 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: covid 19, covid 19 update, delhi corona update

Courtesy: NDTV News

covid 19 india

फोटो: Outlook India

देश में 19 हजार के पार हुए कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामले

भारत ने पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 31 मौतों के साथ कोरोना वायरस के 3,205 नए मामले दर्ज किए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मई चार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 2,802 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। रिकवरी दर लगभग 98.74 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 19,509 हो गए हैं। 

बुध, 04 मई 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, covid 19 update

Courtesy: AajTak News

covid 19 cases india

फोटो: The Financial Express

दिल्ली में उभर सकते हैं कोरोना के नए वेरिएंट

देश में बढ़ते मामलों के साथ चौथी लहर की आहट होने लगी है। इसी बीच दिल्ली स्थित ILBS अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एसके सरीन ने संभावना जताई कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट बन रहे हों। नए वेरिएंट के कारण मामलों में इजाफा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कुल आठ नए वेरिएंट बन सकते हैं, जो इन दिनों दिल्ली में मामले बढ़ने का मुख्य कारण है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: covid 19, covid 19 update, Corona virus

Courtesy: Zee News

covid 19 cases

फोटो: Zee News

भारत में सामने आए 1088 नए कोरोना संक्रमण के मामले

भारत में कोविड 19 संक्रमण के अप्रैल 13 को 1,088 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी कर बताया कि बीते 24 घंटों में 26 मौते हुई हैं जबकि अप्रैल 12 को 19 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई थी। नए मामलों की संख्या 36.6 प्रतिशत अधिक है। देश में डेली पॉजिटिविटी दर 0.25% जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.24% है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या अब 10,870 हो गई है।

बुध, 13 अप्रैल 2022 - 11:00 AM / by रितिका

Tags: Coronavirus, covid 19, India Coronavirus, covid 19 update

Courtesy: NDTV

covid 19 XE variant

फोटो: Telangana Today

भारत में XE वेरिएंट बन सकता है कोरोना की चौथी लहर का कारण

कोरोना वायरस के XE वेरिएंट के मामले गुजरात और मुंबई में दिखने के बाद माना जा रहा है कि ये काफी संक्रामक है जो तेजी से फैल सकता है। इसकी वजह से अब चौथी लहर की संभावना बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वेरिएंट को रीकॉम्बिनेट स्ट्रेन कह रहा है जो BA.2 की अपेक्षा 10% अधिक संक्रामक है। WHO की साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने इसके डेल्टा जितना घातक होने की संभावना पर विराम लगा दिया है।

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: covid 19, Noval corona virus, covid 19 update, variant, XE Variant

Courtesy: AajTak News

Omicron new sub variant

फोटो: The Indian Express

कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट को लेकर एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

मुंबई में XE वेरिएंट का पहला मामला सामने आने का बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा किए गए दावे के बाद इस वेरिएंट को लेकर एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये काफी संक्रामक है। अन्य वेरिएंट की तुलना में इसके 10 गुणा संक्रामक होने की रिपोर्ट्स आई है। यानी ये जल्दी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। दुनिया भर में हुई शुरुआती रिसर्च में ये जानकारी मिली है। ये वेरिएंट ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट से बना है।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, covid 19 update, Corona virus, variant

Courtesy: Zee News

virus

फोटो: Khaleej Times

चीन में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट के 13 हजार नए मामले आए सामने

चीन में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। चीन की मीडिया की मानें तो अबतक 13 हजार नए मामले सामने आए हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नए वेरिएंट के मामले शंघाई से 70 किलोमीटर दूर स्थित शहर में मिले हैं। ये वेरिएंट किसी अन्य वेरिएंट से मैच नहीं करता है। चीन में ऐहतियात के तौर पर सरकार ने पाबंदियां लागू कर दी हैं। 

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: covid 19, covid 19 update, Corona virus

Courtesy: Zee News

Niv

फोटो: Bhaskar

इंसानों से जानवरों में फैल सकता है कोविड 19 वायरस

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की निदेशक डॉ. प्रिया अब्राहम का कहना है कि इंसानों से जानवरों में भी फैल सकता है। ऐसे में जानवरों के संपर्क में आते समय लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस संबंध में की गई जरा सी असावधानी कोविड 19 को जानवरों तक पहुंचा सकती है, जिसके बाद परिणाम गंभीर हो सकते है। अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है कि कौन से जानवरों की प्रजातियों में वायरल इन्फेक्शन फैलने का खतरा अधिक होता है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: covid 19, Corona virus, covid 19 update

Courtesy: News 18 Hindi

covid 19 death

फोटो: NBC News

भारत में कोविड 19 संक्रमण से हुई 40 लाख मौते, लैंसेंट की रिपोर्ट में दावा

लैंसेट की मार्च 11 को आई एक रिपोर्ट में पता चला कि भारत में कोविड 19 संक्रमण से 40 लाख लोगों की मौत हुई है जबकि सरकारी आंकड़ा इससे आठ गुना कम है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड 19 संक्रमण से जान गंवाने वालों में 4,89,000 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 के अंत तक भारत में दुनिया में कोविड 19 से सबसे अधिक मौतें हुई है।

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Lancet, covid 19, Coronavirus, covid 19 update

Courtesy: News 18 Hindi

covid 19 cases

फोटो: Reuters

भारत में बीते 24 घंटो में सामने आए 70 हजार से कम मामले, 10 लाख से कम हुई एक्टिव मामलों की संख्या

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा फरवरी 8 को जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटो में कोरोना के 67,597 मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच 1188 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। देश में अब एक्टिव मामले 9 लाख 94 हजार 891 पर पहुंच गए है। वहीं अब मृत्यु दर 1.19% पर पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मामले 2.62% है। आईसीएमआर के अनुसार फरवरी सात को देश में 13,46,534 सैंपल की जांच की गई है।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, covid 19 update

Courtesy: TV 9 Hindi